जबलपुरमध्य प्रदेश

झगड़ा सुलझाना पड़ गया भारी : आरोपियों ने बियर की बॉटल से किया हमला, दो घायल

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत देर रात शराब पी रहे कुछ लोग एक बच्चे को छेड़ रहे थे। जिसे देखकर पीडि़तों ने छेडऩे से मना किया। जिसके बाद बौखलाए आरोपियों ने बियर की बॉटल से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर, जाचं में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आशीष नायर 26 साल निवासी अधारताल ने अरुण मलिक और उसके साथियों पर शराब की बॉटल सिर में मारकर, लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। प्रकरण दर्ज कर, पुलिस मामले की पड़ातल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button