भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में 29 शराब दुकानों की नीलामी आज होगी

भोपाल में 29 शराब दुकानों की नीलामी आज होगी

– 520 करोड़ की रिजर्व प्राइस तय, 87 ठेकों का कुल आरक्षित मूल्य 1432 करोड़

भोपाल, यश भारत। प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद राजधानी में शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भोपाल की 29 शराब दुकानों की नीलामी 2 मार्च को की जाएगी। इन दुकानों के लिए करीब 520 करोड़ रुपए की रिजर्व प्राइस निर्धारित की गई है। वहीं, शहर की कुल 87 शराब दुकानों का आरक्षित मूल्य 1432 करोड़ रुपए तय किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकार ने शराब दुकानों को छोटे-छोटे समूहों में विभाजित किया है। भोपाल की 87 दुकानों को 20 ग्रुप में बांटा गया है, जिनका आवंटन ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में 7 ग्रुप की 29 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
2 मार्च को टेंडर, शाम 6 बजे खुलेंगे लिफाफे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे जिला समिति की मौजूदगी में टेंडर खोले जाएंगे।
ग्रुपवार इतनी दुकानें
पहले चरण में जिन समूहों की नीलामी होगी, उनमें बागसेवनिया ग्रुप की 5 दुकानें, हबीबगंज फाटक ग्रुप की 4, भानपुर चौराहा ग्रुप की 5, स्टेशन बजरिया ग्रुप की 5, खजूरीकलां ग्रुप की 3, जहांगीराबाद ग्रुप की 4 तथा गुनगा ग्रुप की 3 दुकानें शामिल हैं।
20 प्रतिशत बढ़ी आरक्षित कीमत
वित्तीय वर्ष 2024-25 में शराब ठेकों की नीलामी 1193 करोड़ रुपए से अधिक में हुई थी, जो निर्धारित लक्ष्य से 11 प्रतिशत यानी करीब 120 करोड़ रुपए ज्यादा थी। इस बार सरकार ने आरक्षित मूल्य में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 1432 करोड़ रुपए तय किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button