जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सावधान! 45000KM स्पीड से धरती से टकराएंगे 5 Asteroid! NASA की तबाही मचने की चेतावनी

अंतरिक्ष की दुनिया से धरती की ओर खतरा बढ़ रहा है, जो धरती पर भीषण तबाही मचा सकता है। जी हां, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अलर्ट दिया है कि 5 एस्ट्रॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं, जो अगले 3 दिन में धरती से टकरा सकते हैं। इनका आकार इतना बड़ा है कि धरती से टकराते ही तबाही मचाएंगे।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

इनके नाम हैं- KH3, PN1, PS1, PK1, ON2 और यह पांचों अलग-अलग स्पीड के साथ धरती की ओर अलग-अलग दिशाओं से बढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा आकार KH3 एस्ट्रॉयड का है, जो करीब 600 फीट ऊंचा है। यह ऊंचाई एक बिल्डिंग जितनी है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां ​​इन एस्ट्रॉयड पर निगरानी रखे हुए हैं। हालांकि यह संभावना भी है कि एस्ट्रॉयड धरती को क्रॉस कर जाएं, लेकिन अभी तो यह धरती की ओर फुल स्पीड से बढ़ रहे हैं।

 

वैज्ञानिकों ने खतरा न होते हुए भी खतरनाक बताया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड 2024 KH3 है, जो एक बिल्डिंग जितना बड़ा है। इसके आज 10 अगस्त की रात को धरती के बेहद करीब से गुजरने की संभावना है। हालांकि यह पृथ्वी के 5.6 मिलियन किलोमीटर के दायरे में होगा, लेकिन नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती इससे अभी तक सुरक्षित है, क्योंकि यह धरती से जितनी दूर है, निश्चति ही क्रॉस कर जाएगा। वहीं अगर किसी तरह का तूफान आया तो यह दिशा भटक सकता है। उस स्थिति में यह धरती से टकरा सकता है।

एक और एस्ट्रॉयड 2024 PK1 भी पृथ्वी के पास से गुजरेगा। यह छोटा क्षुद्रग्रह लगभग 110 फीट व्यास का है, जो धरती से सिर्फ 6.4 मिलियन किलोमीटर दूर होगा। KH3 से ज्यादा धरती के नजदीक होने के बावजूद यह भी कोई बड़ा खतरा नहीं है। तीसरा एस्ट्रॉयड 2024 ON2, जो लगभग 120 फीट व्यास वाला एक हवाई जहाज के आकार का है, 12 अगस्त को पृथ्वी के सबसे निकट से गुजरेगा। यह पृथ्वी से 6.8 मिलियन किलोमीटर के भीतर से गुजरेगा, लेकिन अन्य की तरह इसे भी कोई खतरा नहीं माना जा रहा है। फिर भी वैज्ञानिक इन्हें खतरा मानकर निगरानी रखे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button