जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन कलः तैयारियों की समीक्षा करेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जबलपुर आगमन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BJP: जबलपुर यशभारत। लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने जबलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन होगा। यहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद पार्टी नेता-कार्यकताओं को संबोधित करेंगे। ( National President Jagat Prakash Nadda)
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मंगलवार की सुबह 11 बजे दिल्ली से डुमना विमानतल आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 5 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 7 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नगर स्थित पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर के निवास स्थान में जाकर उनसे भेंट करेंगे। शहडोल प्रवास पर भी जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी दोपहर 1 बजे डुमना से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां शाम 4 बजे वह पुनः वापस जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार की रात्रि विश्राम जबलपुर संस्कारधानी में ही करेंगे। आप अगले दिन बुधवार को प्रातः जबलपुर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

 

Related Articles

Back to top button