जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ओएफके में फिर हादसा कर्मचारी की अंगुली को क्षति

जबलपुर यशभारत।आयुध निर्माणी खमरिया में दूसरे दिन फिर  बारूद विस्फोट से एक हादसा हो गया। जिसमें कर्मचारी की अंगुली को नुकसान पहुंचा है।घायल को तत्काल निर्माणी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रवाना कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फिलिंग सेक्शन के एफ-9 के बिल्डिंग नंबर830 मे सुजीत कुमार नामक कर्मचारी बमों में सिल्वर फाउल लगाने का कार्य कर रहा था।तभी उसमें विस्फोट हो गया जिससे उसकी अंगुलियों को चोट पंहुची है।घायल कर्मचारी को तत्काल निर्माणी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे निजी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है।लगातार दूसरे दिन हुई घटना से कर्मचारियों में सनसनी है।यूनियन नेताओं का कहना है कि ज्यों ज्यों उत्पादन सत्र करीब आ रहा है।वैसे ही कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है।जिसके चलते सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है।

Related Articles

Back to top button