जींस पहनने से गुस्साए बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर की हत्या – भीमनगर इलाके में हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

जींस पहनने से गुस्साए बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर की हत्या
– भीमनगर इलाके में हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल यशभारत। भोपाल के भीमपुर इलाके में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरेरा हिल्स पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवेक गिरी १९ वर्ष शादी पार्टियों में वेटर का काम करता था। रविवार सोमवार की रात करीब एक बजे घर वापस आया। इस दौरान उसने अपने बड़े भाई ओमकार गिरी की जींस पहने हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच में मारपीट हो शुरू हो गई। इसी बीच ओमकार ने घर में रखे चाकू से विवेक की पर वार कर दिया। गले में चाकू लगने से विवेक गला कट गया। लहुलूहान हात में विवेक फर्श पर गिर गया कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता मुन्ना गिरी ने बताया कि दोनों बेटों के बीच विवाद हो रहा था, दोनों घर के बाहर झगड़ा कर रहे थे। इसके बाद घर के अंदर आए तो ओमकार ने विवेक को चाकू मार दिया। आरोपी ओमकार ने पुलिस को बयान दिया है कि विवेक अक्सर पिता से विवाद करता था। अक्सर ही उसके कपड़े पहन लेता था, कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपी को भोपाल स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता से भी बयान लिए जा रहे हैं।







