जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

और जब स्टेशन में फोकट में यात्रा करने वाले यात्रियों में मचा हड़कंप बिना टिकट भाग रहे यात्रियों को आरपीएफ ने पड़कर टीम को किया सुपुर्द

और जब स्टेशन में फोकट में यात्रा करने वाले यात्रियों में मचा हड़कंप

बिना टिकट भाग रहे यात्रियों को आरपीएफ ने पड़कर टीम को किया सुपुर्द

जबलपुर यशभारत। अरे यहां तो आज टीटीई और पुलिस की काफी भीड़ दिख रही है भाई लगता है कि टिकट चेकिंग चल रही है। यह नजारा था पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर रेल मंडल के जबलपुर रेलवे स्टेशन का  था जहां ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ रेल प्रशासन ने 12 बजे से किलाबंदी जांच कराई। जांच अभियान के दौरान ट्रेन के अंदर एवं स्टेशन पर यात्रियों  को जब चेकिंग की भनक लगी तो हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जिसमें फोकट में यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन से उतरकर भागने  की जुगत में थे लेकिन उनका क्या मालूम की टिकट चेकिंग दल के साथ आरपीएफ भी जगह-जगह मौजूद है जो भाग रहे यात्रियों को पकड़ कर टिकट चेकिंग स्टाफ के सुपुर्द कर रही है। उक्त कार्रवाई सीनियर डीसीएम डॉक्टर मधुर वर्मा के निर्देशन पर की गई।

1753181859 WhatsApp Image 2025 07 22 at 4.20.23 PM

इन गाड़ियों को किया गया चेक
मुख्य रेलवे स्टेशन जबलपुर में आज 12 बजे से चली इस टिकट चेकिंग में जबलपुर से गुजरने वाली गाड़ियों में बांद्रा – पटना एक्सप्रेस
जबलपुर – अंबिकापुर इंटरसिटी
मुंबई – हावड़ा मेल
पुणे – दानापुर  एक्सप्रेस
मुंबई – बनारस सुपर फ़ास्ट
जबलपुर – सोमनाथ एक्सप्रेस
राजेंद्र नगर – मुंबई जनता एक्सप्रेस
रक्सोल- मुंबई जनसाधारण
जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट

1753181869 WhatsApp Image 2025 07 22 at 4.20.24 PM

जबलपुर रानी कमलापति इंटरसिटी गाड़ियों में 35 चेकिंग स्टाफ द्वारा कार्रवाई की गई।समाचार लिखे जाने तक टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा 400 प्रकरण में लगभग दो लाख रुपए वसूल किए गए बता दें कि यह आंकड़ा चेकिंग में और भी बढ़ सकता है। टिकट चेकिंग के इस अभियान में जितेंद्र जैन , सर्वेश चौबे , रमेश रेकवार, अजय भालेराव , अनिल वानखेड़े , मोहन वर्मा , रूप सिंह मीना , प्रदीप जैन , सागर समुद्रे, राजेश बावरिया सहित अन्य स्टाफ व आरपीएफ से सुखराम बेन और साथ में अन्य कर्मी मौजूद रहे। स्टेशन मे  चली कार्रवाई में न सिर्फ सैकड़ों बगैर टिकिट यात्री पकड़े गए बल्कि कार्रवाई की दहशत अन्य ट्रेनों व स्टेशन तक पहुंच गई जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button