जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीएम आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा, कांग्रेस ने कालकाजी से दिया टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अलका लांबा को टिकट दिया है.कालकाजी सीट पर उनका सामना मुख्यमंत्री आतिशी से होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा के नाम पर मोहर लगाई है.

 

2020 के चुनाव में तीसरे नंबर रही थीं अलका लांबा

पिछले विधानसभा चुनाव में अलका लांबा कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ी थीं. हालांकि, यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. आम आदमी पार्टी उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में अलका लांबा तीसरे स्थान पर रही थीं. वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में अलका ने जीत दर्ज की थी. ये चुनाव उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारसुमन गुप्ता को 18 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button