इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में, 10 यात्री और 2 क्रू सदस्य घायल

नई दिल्ली,यशभारत

नई दिल्ली,यशभारत। फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक आए तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। घटना के समय विमान क्रूज चरण में था, तभी उसे दो से तीन मिनट तक तेज झटकों का सामना करना पड़ा और ऊंचाई में क्षणिक गिरावट दर्ज की गई। विमान में 134 यात्री सवार थे। एअर इंडिया के अनुसार, टर्बुलेंस के कारण 10 यात्री और दो क्रू सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। विमान ने सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद एयरलाइन की मेडिकल टीम ने सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की और घायल यात्रियों व क्रू सदस्यों को एहतियातन एयरपोर्ट स्थित मेदांता मेडिकल सेंटर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा घटना की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। तकनीकी और सुरक्षा विशेषज्ञ टर्बुलेंस के कारणों की जांच में जुटे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, टर्बुलेंस हवा के प्रवाह में अचानक बदलाव के कारण उत्पन्न होता है। यह खराब मौसम, तेज हवाओं, पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपर बनने वाली वायु तरंगों या क्लियर एयर टर्बुलेंस (CAT) की वजह से हो सकता है, जिसे सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह बिना किसी चेतावनी के साफ आसमान में भी आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button