जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शुक्रवार से खुल जाएगी कृषि उपज मंडी सामान्य हो जाएगा कामकाज

जबलपुर यश भारत। कृषि उपज मंडी गेट पर बुधवार को हुई लूट की घटना के बाद व्यापारियों ने आक्रोशित होकर अनिश्चितकाल के लिए कामकाज बंद करने का निर्णय लिया था जिसके कारण गुरुवार को मंडी में नीलामी की प्रक्रिया नहीं हुई और कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। गुरुवार को ही मंडी प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई जिसमें पुलिस अधिकारियों के द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बहिष्कार को स्थगित कर दिया है और निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार सुबह से आम दिनों की तरह मंडी में काम काज प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंडी प्रबंधन की ओर से दीपक नागोरिया ने बताया कि व्यापारियों और प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुई और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना भी गया और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया गया जिससे व्यापारी भी संतुष्ट नजर आये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button