इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ADRM पर दुष्कर्म का मामला दर्ज : नौकरी के लिए महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के एडीआरएम (अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) गौरव सिंह के खिलाफ नर्मदापुरम में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एडीआरएम की हरकतों से परेशान होकर महिला शुक्रवार को पिपरिया पहुंची थी, जहां उसने अपने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। फिर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा। पुलिस ने बयान लिए तो दुष्कर्म की कहानी सामने आई। महिला ने एडीआरएम पर नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला रेलवे में नौकरी करती है। उसका आरोप है कि नौकरी मिलने के पहले से एडीआरएम उसका शोषण कर रहे हैं। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने एडीआरएम के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे में पदस्थ महिला सहकर्मी ने एडीआरएम के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। एडीआरएम पर आरोप है कि उन्होंने महिला सहकर्मी को अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान उसका शोषण किया। मार्च 2021 से एडीआरएम पीड़िता के साथ शोषण कर रहे है। दो माह पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई। शादी के बाद भी उसे परेशान करते रहे। दो दिन पहले गुरुवार रात को पीड़िता ने नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर बचाया। शुक्रवार को उसे वन स्टॉफ सेंटर लाया गया। देर रात महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने वन स्टॉफ सेंटर जाकर उसके बयान दर्ज कराए और इसी के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu