जबलपुरमध्य प्रदेश

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी, चोरी की वारदात को दिया अंजाम……पढ़ें पूरी खबर

मंडला। आये दिन मंडला के थाना बम्हनी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामला बम्हनी थाना क्षेत्र का है जहां दो चोरों ने एटीएम में धावा बोल दिया। एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने की फिराक में थे चोर, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी एटीएम मशीन को नहीं तोड़ पाए और वहॉ से निकलकर दो पहिया वाहन चोरी किया और फरार हो गये।

वहीं यह सारा घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दोनों आरोपी बम्हनी इलाके के बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है एवं दूसरे की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button