जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
पनागर में अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को अवैध पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

पनागर में अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को अवैध पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
जबलपुर, यश भारत। पनागर थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कुशनेर ब्रिज के पास से एक आरोपी को अवैध पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कुशनेर ब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी हेमंत पटेल (37) को पकड़ा, जिसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पनागर अजय बहादुर सिंह, उप निरीक्षक जी.सी. चौधरी और क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।