इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुलताई-बैतूल हाईवे पर हादसा; कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया दुख:भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत; 40 यात्री घायल

मुलताई-बैतूल हाईवे पर ससुन्दरा के पास हुई दुर्घटना पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर कामना करता हूं। आपको बता दें कि बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार 40 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी, वहीं ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। ससुन्दरा के पास ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर आ गया, जिससे दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था, उसे मुश्किल से निकाला जा सका।

संजीवनी 108 के ड्राइवर डॉ महेश झलिए ने बताया कि रात 3 बजे एमपी सूत्र सेवा की भोपाल से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली बस की टक्कर आइसर ट्रक से हुई। सूचना पर जिले से संजीवनी 108 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

दुर्घटना पर कमलनाथ ने जताया दुख

1670480238

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुतलाई-बैतूल हाईवे पर हुई दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस के मुल्ताई-बैतूल हाईवे पर ससुंदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 40 यात्रियों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था, उसे मुश्किल से निकाला जा सका।
टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था, उसे मुश्किल से निकाला जा सका।

ये हुए घायल

बस के ड्राइवर भोपाल निवासी अनीस (45) की हालत ज्यादा गम्भीर है, उनके पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। बस में सवार प्रकाश पुत्र रूपलाल (30 साल) निवासी डहुआ, निधि पुत्री कल्याण राणा (25 साल) निवासी बालाघाट, शशि पुत्र शंकर (47साल) निवासी भोपाल, हिमांशी पुत्री रामकिशोर (24साल) छिंदवाड़ा, चेतना पुत्री भागचंद (20 साल) निवासी सिवनी, लवलेश पुत्र रमेश ( 31 साल) निवासी सिवनी, देवेश पुत्र भागचंद (18साल) निवासी सिवनी, कमलेश पुत्र सुरेंद्र (42 साल) निवासी भोपाल, श्रद्धा पुत्री रंगलाल (29साल) निवासी बालाघाट सहित अन्य 40 यात्री घायल हुए हैं।

35a60008 3955 4acd 933e 6cf0abeb30ab 1670463666618
whatsapp image 2022 12 08 at 074329 1670465733
whatsapp image 2022 12 08 at 074333 1670465742

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button