जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सी.डी.बी रिंग साइजिंग के दौरान हादसा, कर्मचारी की उंगली कटी

मार्बल सिटी हॉस्पिटल भेजा गया।

सी.डी.बी रिंग साइजिंग के दौरान हादसा, कर्मचारी की उंगली कटी

जबलपुर, यश भारत। आयुध निर्माणी खमरिया के ए-1 अनुभाग में शुक्रवार सुबह कार्य के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:05 बजे सी.डी.बी रिंग साइजिंग का कार्य करते समय निर्माणी कर्मचारी सुभाष आलम, पद – इलेक्ट्रोप्लेटर, को बांये हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई।

घायल कर्मचारी को तुरंत आयुध निर्माणी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद विस्तृत जांच हेतु मार्बल सिटी हॉस्पिटल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी गई है, जो हादसे के कारणों की जांच करेगा। घटना की पुष्टि आयुध निर्माणी खमरिया के जनसम्पर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button