भोपाल

उधारी के पैसों के विवाद में युवक पर छुरी से हमला, हालत गंभीर
भोपाल। गांधीनगर इलाके में रविवार रात उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कुछ लोगों ने छूरी स े हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस के मुताबिक विकास नगर निवासी सरफराज ने कुछ पैसे मोहल्ले में ही रहने वाले सैफ और नाजिम को उधार दिए थे। सरफराज उनसे उधारी की रकम लेने के लिए रात में सैफ और नाजिम के पास गया था। दोनों युवक अपने साथियों के साथ उसे सरकारी हाई स्कूल के पीछे मिल गए। वहां पर पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते सैफ और उसके साथियों ने पहले सरफराज को जमकर हाथ मुक्कों से पीटा और फिर उस पर छुरी से हमला कर दिया। हमले में सरफराज के सिर, चेहरा और हाथ मतें गहरी चोट आयी है। आरोपी उसके जमीन पर गिरते ही मौक से फरार हो गए। परिजनों को हमले की जानकारी मिली तब वह उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उधर, निशातपुरा इलाके में आटो में सवार बिठाने को लेकर दो आटो चलाक भिड़ गए। इस दौरान एक ने दूसरे को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे जेल रोड करोंद पर सवारी बिठाने के दौरान करण पंथी और जावेद में विवाद हो गया। इसी दौरान जावेद ने छुरी निकालकर करण पर हमला कर दिया और भाग गया। पुलिस ने जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नही हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button