भोपाल

सीआईएसएफ भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे युवक की मौत -दौड़ लगाने के बाद घबराहट और चक्कर आने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती

सीआईएसएफ भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे युवक की मौत
-दौड़ लगाने के बाद घबराहट और चक्कर आने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
गोविंदपुरा स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रही जनरल ड्यूटी भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट के के लिए अभ्यार्थी दौड़ लगाने पहुंचे थे। दौड़ खत्म होने के बाद एक अभ्यार्थी को घबराहट और चक्कर आने की शिकायत के बाद स्टाफ ने उसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसका भाई उसे रेफर कराकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम बोड़दा तहसील चाचोड़ा जिला गुना निवासी सुनील गुर्जर पुत्र हरिचरण गुर्जर(25) सीआईएसएफ की जनरल ड्यूटी भर्ती में शामिल होने पहुंचा था। भेल स्थित सीआईएसएफ ग्रांउड में कल सभी अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट होना था। इस टेस्ट में सभी अभ्यार्थियों को दौड़ लगाना था। सुबह करीब साढ़े दस बजे सुनील अन्य अभ्यार्थियों के साथ फिजिकल टेस्ट के लिए ग्रांउड में दौड़ा। दौड़ खत्म होने के बाद उसे घबराहट और चक्कर आने की शिकायत हुई थी। इसके बाद सीआईएसएफ स्टाफ ने उसे तुरंत कस्तूरबाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसका भाई राहुल गुर्जर उसे रेफर कराकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उपचार के दौरान उसकी रात करीब नौ बजे मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। शुरूआती जांच में हार्ट अटैक आने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

करंट से गई अधेड़ की जान-
गोविंदुपरा थाना पुलिस ने बताया कि सी-सेक्टर गोविंदपुरा निवासी अरविंद वर्मा(55) एक निजी स्कूल में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। कल सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह स्कूल में पानी की मोटर सुधार रहा था। तभी उसे करंट लग गया। घटना के बाद उसे एम्स पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button