पैसों के लेनदेन पर युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार

पैसों के लेनदेन पर युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीलाजमालपुरा थाना इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुतलीघर टीला निवासी 20 वर्षीय लड्डू उर्फ कण मानकर पिता किशोर का रऊफ खान नामक युवक के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते रऊफ गाली-गलौज पर उतर आया और मारपीट शुरू कर दी। जब लड्डू ने मारपीट का विरोध किया, तो रऊफ ने जान से मारने की नीयत से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।
चाकूबाजी की इस घटना के बाद घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। टीलाजमालपुरा पुलिस ने फरियादी लड्डू की शिकायत पर आरोपी रऊफ खान के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और चाकूबाजी सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।







