जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ओएफके में काम के दौरान कर्मी का हाथ झुलसा

प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रवाना 

ओएफके में काम के दौरान कर्मी का हाथ झुलसा

प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रवाना

जबलपुर यश भारत। सोमवार सुबह आयुध निर्माणी खमरिया के एक अनुभाग में काम करने के दौरान निकली चिंगारी से एक कर्मचारी का बांया हाथ झुलस गया।उसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से ओएफके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद विशेषज्ञ से परामर्श के लिए निजी अस्पताल रवाना कर दिया है

IMG 20260817 WA0014

प्राप्त जानकारी के अनुसार वासुदेव राम नामक कर्मचारी फिलिंग-2 अनुभाग के बिल्डिंग नंबर 802 में 56 टी कंपोनेंट की प्रक्रिया पूरी कर रहा था तभी मशीन से निकली चिंगारी से उसका बायें हाथ की हथेली झुलस गई और पास रखी ट्रे में भी आग भड़क उठी। साथ के कर्मियों ने तत्काल दौड़ कर ट्रे की आग बुझाई और बासुदेव को इलाज के लिए शहर में स्थित निजी अस्पताल रवाना कर दिया गया है। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button