भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद में महिला पर चाकू से जानलेवा हमला

मामूली विवाद में महिला पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल, यशभारत । राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंदिरा नगर मल्टी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ एक युवक ने एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के पीछे की वजह दुकान में काम करने को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरा के ब्लॉक 58, इंदिरा नगर मल्टी में रहने वाली भूरी बाई पति बबलू मोहे पर क्षेत्र के ही सौदान नामक युवक ने हमला किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दुकान में काम करने की बात को लेकर कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर सौदान ने धारदार चाकू निकाला और भूरी बाई पर वार कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। शाहपुरा थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सौदान के खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button