भोपालमध्य प्रदेश

लग्जरी कार से एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाला रईसजादा गिरफ्तार

लग्जरी कार से एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाला रईसजादा गिरफ्तार

क्लब और पार्टियों के शौक ने अली असगर को बनाया तस्कर, 5 ग्राम एमडी ड्रग्स और आईफोन जब्त

भोपाल, यशभारत। राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर लग्जरी कार में घूमकर रईसजादों और युवाओं को एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक आईफोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की है।

थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र के स्नूकर क्लब, हुक्का बार और जिमों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि केयरवेल अस्पताल के आगे सुनसान रास्ते पर एक युवक अपनी लग्जरी कार में ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार को चारों तरफ से घेर लिया।
तलाशी में मिले ड्रग्स के 5 पैकेट कार की तलाशी लेने पर आरोपी अली असगर जाफरी (निवासी कोहेफिजा) के पास से ड्रग्स के 5 छोटे पैकेट मिले। जांच करने पर उसमें लगभग 5 ग्राम एमडी ड्रग्स पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल ने धकेला दलदल में
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर की हाईप्रोफाइल क्लब पार्टियों का शौकीन है। इन्हीं पार्टियों के दौरान उसे नशे की लत लगी। धीरे-धीरे शौक इतना बढ़ गया कि अपने महंगे खर्चों और नशे की तलब को पूरा करने के लिए उसने ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके नेटवर्क और मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button