जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान भर भराकर गिरा : एक मजदूर की मौत ; दो गंभीर रूप से घायल
मजदूरों को सरिया काटकर मलबे से बाहर निकाला गया

डिंडौरी | डिंडोरी में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया lमलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा गाड़ासरई थाना क्षेत्र के करबेमट्ठा गांव में सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लोहे के एंगल काटकर मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान मंडला जिले के बिछिया निवासी अयोध्या राय का है। तीनों मजदूर इसी में रह रहे थे।