जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, कटर से काट कर निकाले गए दो शव, एक की हालत गंभीर

शहडोल, यशभारत। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसेअस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से ब्यौहारी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर महादेवा गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें ब्यौहारी के साखी में पदस्थ शिक्षक एवं उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई है।वहीं, गाड़ी चले रहे उनके बेटे को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक की पहचान सुधीर इक्का के रूप में हुई है। हादसे में सुधीर और उनकी पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।सुधीर के बेटे आर्यन इक्का को गंभीर रूप से चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक आर्यन इक्का को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। सुधीर सिक्का छत्तीसगढ़ के जशपुर के रहने वाले थे। वह स्कूल की छुट्टियों में अपने घर आए थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu