इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

जबलपुर। शहर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह हादसा 31 दिसंबर (बुधवार) शाम करीब 6:25 बजे का बताया जा रहा है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है। फुटेज में पूरी दुर्घटना साफ दिखाई दे रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक सवार शहर से बिलहरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोराबाजार तिराहे पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बावजूद घायल युवक खुद उठ खड़ा हुआ और कार सवार को समझाइश देने के लिए उसकी ओर बढ़ा, लेकिन कार चालक मौके से भाग निकला।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
हादसे की सूचना मिलते ही गोराबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button