जबलपुरमध्य प्रदेश

ग्रीन सिटी में चल रहा था सेक्स रैकेट,उज्बेकिस्तान से बुलाई गई थी महिला,दलाल हुआ फरार, पत्नी पकड़ाई

क्राइम ब्रांच, महिला थाना फोर्स ने मारा छापा

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। उज्बेकिस्तान से महिला को बुलाया गया था। देह व्यापार संचालित होने की भनक लगते ही क्राइम ब्रांच ने छापेमार कार्रवाई कर दी। इस दौरान सेक्स रैकेट में विदेशी महिला पकड़ी गई। जबकि दलाल फरार हो गया। हालांकि दलाल की पत्नी को जरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।

सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि विदेशी महिला को बुलाकर ग्रीन सिटी मेें एक मकान में देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच एवं टीआई पूर्वा चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर भेजा गया। मौके से उज्बेकिस्तान की एक महिला 40 वर्षीय मिली। जिसका विवाह मुंबई में हुआ है। उसके पति का निधन हो चुका है। वे दिल्ली में एक पार्लर में काम करती थी। जिसे बाबा टोला हनुमानताल निवासी शिवा चौधरी द्वारा बुलाकर ग्रीन सिटी स्थित एक घर में देह व्यापार करवाया जा रहा था जो मौके से फरार हो गया। हालांकि इसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। शिवा चौधरी की तलाश जारी है।

11 लडक़ी पहुंची थी शहर

सूत्रों की माने तो देह व्यापार में संलिप्त 11 लडक़ी शहर पहुंंची थी। जिसमें से एक को दस्तयाब कर लिया गया है। जबकि बाकी को लेकर पतासाजी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद नए खुलासे हो सकते है। साथ ही उसके साथ और कौन कौन शामिल है इसका भी पता चल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button