
चलती कार पर कूदी नीलगाय, पैर की भीषण ठोकर से मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची की मौत
गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। चलती कार पर अचानक नीलगाय कूदने से मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची तान्या के सिर में गंभी …और पढ़ें

गांव जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक गुना निवासी सोनू जाट अपनी पत्नी और मासूम बेटी तान्या के साथ कार से मगरदा गांव जा रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे जैसे ही उनकी कार हाईवे पर दो खंबा के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे से अचानक एक नीलगाय उछलकर सामने आ गई और उनकी कार पर छलांग लगा दी। नीलगाय की टक्कर से कार का अगला शीशा चकनाचूर हो गया और उसके पैर सीधे कार के अंदर बैठे लोगों पर आ गिरे।
हादसे में नीलगाय के पैर मां की गोद में बैठी मासूम तान्या के सिर पर जा लगे। सिर में गंभीर चोट आने से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में नीलगाय भी बुरी तरह घायल हो गई, जिसे वन विभाग की टीम ने उपचार के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।







