भोपालमध्य प्रदेश

​गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी का नया पैंतरा

​गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी का नया पैंतरा

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवायजरी

भोपाल, यशभारत। राजधानी में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष एडवायजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, जालसाज अब रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी अपडेट करने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
​फर्जी कॉल और एपीके फाइल से रहें सावधान
​साइबर पुलिस ने सचेत किया है कि ठग खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर ग्राहकों को कॉल करते हैं। वे बुकिंग कन्फर्म करने या केवाईसी अपडेट करने के बहाने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक भेजते हैं। जैसे ही उपभोक्ता इस फाइल को डाउनलोड करता है, उसका मोबाइल हैक हो जाता है और खाते से पैसे पार कर दिए जाते हैं।
​ठगी होने पर यहाँ करें तुरंत रिपोर्ट
​यदि आपके साथ किसी भी तरह की डिजिटल धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अतिरिक्त, भोपाल साइबर क्राइम सेल के हेल्पलाइन नंबर 9479990636 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button