Delhiजबलपुरमध्य प्रदेशमुंबईराज्य

भिवंडी तालुका के भंगार गोदाम में लगी भीषण आग,दो गोदाम आग में जल कर खाक

भिवंडी,यश भारत

भिवंडी तालुका के भंगार गोदाम में लगी भीषण आग,दो गोदाम आग में जल कर खाक

भिवंडी,यश भारत तालुका के कोनगांव की सीमा के अंदर खुले मैदान में स्थित एक भंगार के गोदाम में भीषण आग लग गई।इस आग के फैलने से दो गोदाम  पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त भंगार के गोदाम में पुराने कपड़े, प्लास्टिक और कागज का भारी भंडार जमा था। गोदाम के बगल मैदान में उगी घास में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी।, जिससे आग धीरे-धीरे फैलती गई और पास के कबाड़ के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग गोदामों तक पहुंच गई और देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। निजी टैंकर की मदद से  दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास किया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दो कबाड़ गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button