जबलपुरमध्य प्रदेश

युकां के जिला अध्यक्ष प्रकरण में बड़ा यू-टर्न, महिला ने माना-पैसों के विवाद में गुस्से में लगाए थे आरोप

पुराने पैसों की वसूली को लेकर था विवाद

जबलपुर, यशभारत। विजयनगर थाना अंतर्गत युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में अब एक अहम और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। कुछ दिन पूर्व एक महिला द्वारा शुभम श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया था, मामले में अचानक यू टर्न आ गया जब महिला ने बताया कि शुभम से उसका विवाद पुराने पैसों की वसूली को लेकर था जिसके चलते गुस्से में उसने इस प्रकार के आरोप लगा दिए थे।

आरोपों के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। वहीं, दूसरी ओर युवक की ओर से महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए थे। अब इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता महिला ने अपने ही आरोपों से पलटते हुए पुलिस को नया लिखित बयान सौंपा है।

महिला ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि उसका शुभम श्रीवास्तव से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी आर्थिक विवाद के चलते वह मानसिक रूप से तनाव में थी और गुस्से में आकर उसने आवेश में युवक पर गंभीर आरोप लगा दिए, जो वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं थे। मामले को लेकर विजयनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में महिला ने स्वीकार किया है कि लगाए गए आरोप पैसों के विवाद और क्षणिक गुस्से का परिणाम थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button