जबलपुरमध्य प्रदेश
कछपुरा ब्रिज पर देर रात भीषण हादसा,एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान
कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जबलपुर, यशभारत। बीती देर रात कछपुरा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण वाहन सीधे रेलिंग से जा भिड़ा। हादसे के दौरान कार में लगे एयरबैग समय रहते खुल गए, जिसके कारण कार में सवार लोग एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एयरबैग के सक्रिय होने से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।







