जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुर्मी सेवा संस्थान करेगा सम्मान समारोह और रैली

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुर्मी सेवा संस्थान करेगा सम्मान समारोह और रैली

जबलपुर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को कुर्मी सेवा संस्थान एवं महिला संगठन जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम मनमोहन नगर स्थित पटेल भवन (गायत्री मंदिर के पीछे) में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

संस्थान के अध्यक्ष चौ. नारायण सिंह, सचिव कामता प्रसाद पटेल और कोषाध्यक्ष सुशील कुमार पटेल ने बताया कि इस आयोजन में जिलेभर से समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं–बहनें, युवा वर्ग और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों, बुजुर्गों, समाजसेवियों, सेवानिवृत्त सैनिकों तथा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज में नशामुक्ति, शिक्षा प्रसार और सामाजिक एकता के संकल्प लिए जाएंगे। जिले में स्थापित सरदार पटेल की सात प्रतिमाओं पर सुबह माल्यार्पण किया जाएगा, जिसके बाद रैली के रूप में मिशन वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्य समारोह में कुर्मी सेवा संस्थान के पदाधिकारी, महिला एवं युवा संगठन के सदस्य, क्षेत्रीय समाजसेवी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button