जबलपुरमध्य प्रदेश

जुआ खेलने का शौकीन शातिर चोर गिरफ्तार,9 लाख का माल बरामद

8 चोरियों का खुलासा

जबलपुर,यशभारत। थाना माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी (40 वर्ष), निवासी ग्राम बघोडी थाना कटंगी को खमरिया क्षेत्र से एक्टिवा सहित पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, दो स्मार्ट एलईडी टीवी, एक मोपेड एक्टिवा तथा घटना में प्रयुक्त औजार (कटर, पेंचकस, पाना, सब्बल, हथौड़ी) जप्त किए गए हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई गई है।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 17.00.01

आरोपी ने थाना माढ़ोताल क्षेत्र में 6, गोहलपुर में 1 और संजीवनी नगर में 1 चोरी सहित कुल 8 मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में उसने चोरी के पैसों से महंगे कपड़े खरीदने और जुआ खेलने की बात भी कबूली। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जबलपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट व जुआ सहित कुल 31 अपराध दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button