वारदात के इरादे से घूम रहा शातिर लुटेरा पकड़ाया -पुलिस को लूट के मामले में भी आरोपी की तलाश, आरोपी के पास से चाकू बरामद

वारदात के इरादे से घूम रहा शातिर लुटेरा पकड़ाया
-पुलिस को लूट के मामले में भी आरोपी की तलाश, आरोपी के पास से चाकू बरामद
भोपाल, यशभारत।
गौतम नगर थाना पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे एक शातिर लुटेरे को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस आरोपी के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम ग्राम चिखली रयैत थाना बिजादेही जिला बैतूल निवासी मौजीलाल यादव पिता साहब लाल यादव(32) शहंशाह गार्डन अशोका गार्डन में किराए के मकान में रहता है। वह प्राइवेट काम के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कर रहा है। गत 25 जुलाई को मौजीलाल से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आरोपी जुनेद व शमीम को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी हासिल उर्फ हस्सु साहू फरार चल रहा था। कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार आरोपी हासिल उर्फ हस्सु किसी वारदात को अंजाम देने के लिए चाकू लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विश्वकर्मा नगर थाना निशातपुरा निवासी आरोपी हासिल उर्फ हस्सु साहू(19) को गिरफ्तार किया। मौके पर ही तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ गौतम नगर, निशातपुरा और टीला जमालपुरा में आपराधिक केस दर्ज हैं।







