जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

किचन में फन फैलाए बैठा था कोबरा:देखते ही महिला के उड़े होश

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

आप रसोई में खाना बना रहें हो और अचानक ही आपके सामने कोबरा नाग फन फैलाए आ जाए तो सोचो क्या होगा। संभवतः आप के होश उड़ जाएंगे। कुछ इस तरह की घटना जबलपुर के दुबे परिवार की एक महिला के साथ हुई, कोबरा नाग देखकर महिला के होश उड़ गए। किचन में नाग को देखते ही पूरा परिवार घर से बाहर आ गया और फिर सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गजेन्द्र दुबे ने कोबरा का रेस्क्यू किया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि कोबरा नाग इतना जहरीला होता हां कि , चंद मिनट में ही इसके डसने से व्यक्ति की मौत हो जाती है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने किया नाग का रेस्क्यू।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने किया नाग का रेस्क्यू।

तिलवारा के पास गीता दुबे अपने परिवार के साथ रहती है। रोज की तरह गुरुवार को पूरे घर की सफाई करने के बाद जैसे ही किचन में चाय बनाने के लिए गई तो देखा कि एक नाग फन फैलाए बैठा हुआ है। कोबरा देखते ही गीता के होश उड़ गए। तुरंत उन्होंने अपने बेटे अमन को बुलाया और बताया कि किचन में गैस सिलेंडर के पास नाग फन फैलाए बैठा है। अमन ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को फोन कर बुलाया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे गजेन्द्र ने रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ा। सर्प विशेषज्ञ का कहना है कि कोबरा प्रजाति का नाग गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर ठंडी जगह में आ जाते है।

आधे घंटे लगे जहरीले नाग को पकड़ने के लिए।
आधे घंटे लगे जहरीले नाग को पकड़ने के लिए।

सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के मुताबिक कोबरा नाग में न्यूरोटोक्सीन जहर पाया जाता है। अगर यह किसी को डस ले, और उसे समय पर इलाज ना मिलें तो उसकी मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में अक्सर यह घरों की दीवार या फिर पानी के आसपास ठंडक पाने के लिए बैठ जाते है। इसलिए गर्मी के दिनों में जहां कहीं भी पानी हो, वहां पर फिनायल का छिड़काव करते रहें।

सर्प विशेषज्ञ ने नाग को पकड़कर छोड़ दिया बरगी के जंगल में।
सर्प विशेषज्ञ ने नाग को पकड़कर छोड़ दिया बरगी के जंगल में।

तिलवारा निवासी गीता दुबे ने बताया कि गुरुवार की सुबह पूजा करने के बाद जैसे ही वह किचन गई तो देखा की गैस सिलेंडर के पास नाग फन को फैलाए बैठा हुआ है। गीता ने अपने बेटे को नाग के विषय में बताया। कुछ ही देर में कोबरा धीरे-धीरे बर्तनों की अलमारी के ऊपर चढ़ गया। फिलहाल गजेन्द्र दुबे ने नाग का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button