देश

संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष

पहलवानों के धरने के बाद चर्चाओं में रहा डब्ल्यूएफआई

नई दिल्ली, एजेंसी। संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है। यह पद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था, जो कई महीनों से यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे थे। पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी, जिसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारणी भंग कर दी गई थी। अब नए चुनाव में संजय सिंह को डब्लूएफआई का अध्यक्ष चुना गया है। संजय सिंह ने 47 में से 40 वोट हासिल किए और बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण पर बड़ी जीत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App