जबलपुरमध्य प्रदेश

गैंगरेप के आरोपी सागर को उमरिया से दबोचा : प्यार के जाल में फांसकर दोस्तों के साथ मासूम को अगवा कर दिया था वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। दुष्कर्म में उसका प्रेमी सागर मिश्रा मुख्य आरोपी था, जिसने पहले तो मासूम को अपने प्र्रेम जाल में फांसा और फिर शादी का वायदा कर अगवा कर लिया और भरोसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद अपने चार दोस्तों के हवाले मासूम को कर, वह उमरिया लौट गया। जिसके बाद पुलिस ने दरमियानी रात आरोपी को दबोच लिया।

गोराबाजार पुलिस के मुताबिक छात्रा गौर क्षेत्र में रहती है। छात्रा का ननिहाल उमरिया में है। उमरिया निवासी सागर मिश्रा (19) ने छात्रा को प्यार के झांसे में फं सा लिया था। 8 सितंबर को सागर ने छात्रा को फोन कर बताया था कि वह जबलपुर आ रहा है। उसने झांसा दिया था कि वह उससे शादी करेगा और प्रगति नगर में बुलाकर अपने चार दोस्तों के साथ बलात्कार किया था। जिसके बाद पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया था, लेकिन सागर मिश्रा फरार था। जिसके बाद जबलपुर पुलिस ने टी गठित कर उमरिया रमपुरी से फरार आरेापी को दबोच लिया।

होटल में काम करता है आरोपी
सीएसपी भावना मरावी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी होटल में काम करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे दरमियानी रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu