ग्वारीघाट में तलाकशुदा महिला की पत्थर पटकने के बाद गला रेतकर हत्या: पड़ोसी के घर में मिला शव
जबलपुर,यशभारत। ग्वारीघाट के भीग नगर में आज सुबह उस समय सनसनी मच गई जब पड़ोसी के घर में 30 साल की महिला लाश बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो महिला के सिर में पत्थर पटकने के बाद गला रेत कर हत्या करने पाया गया।
ग्वारीघाट पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि भीम नगर पोलीपाथर में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा तो मृतक महिला पप्पू गढ़ेवाल के मकान में मृत अवस्था पड़ी थी। मृतक महिला की पहचान भीम नगर में रहने वाली शालिनी जैन के रूप में की गई।
तीन साल पहले हुआ विवाह फिर तलाक
मृतिका शालिनी जैन का विवाह तीन साल पूर्व गढ़ा निवासी संजय जैन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहे इसके कुछ साल बाद दोनों तलाक ले लिया। मृतिका अपनी नानी के साथ ग्वारीघाट भीम नगर में रह रही थी।
पड़ोसी फरार, कैसे पहुंची पुलिस जांच में जुटी
ग्वारीघाट पुलिस के अनुसार मृतिका शालिनी जैन का शव पड़ोस में रहने वाले पप्पू गढ़ेवाल के मकान में मिला है और कल रात से ही पप्पू गढ़ेवाल घर से फरार है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि महिला रात में पप्पू के यहां कैसे पहुंची। इस संबंध में पुलिस मृतिका की नानी और क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर रही है।