जबलपुर

मांडवा बस्ती में प्रचार प्रसार को लेकर विवाद,महिला बाउंसर बुलाकर पिटवाने का आरोप 

 

 

 

जबलपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। तेजी से प्रचार प्रसार भी चल रहा है। खुद के काम गिनाने और दूसरे की कमियां गिनाने का भी दौर चल रहा है ऐसे में विवाद की स्थिति भी निर्मित हो गई है। गोरखपुर थाना अंतर्गत मांडवा बस्ती में प्रचार प्रसार को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। महिलाओं के बीच उपजे विवाद के दौरान मारपीट का भी आरोप लगा। हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। महिला बाउंसर बुलाकर भी पिटाई करवाने का आरोप लगाया गया। बताया जाता है कि एक गुट भाजपा का था तो दूसरे क्षेत्रीय नागरिक थे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया जिसके बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। हालांकि देर शाम तक मामले में एफआईआर नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu