जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

चंद घंटों में पकड़े गए चाकू से हत्या करने वाले दोनों सगे भाईं

 

 

रांझी थाना अंतर्गत क्षेत्र की घटना

 

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सिद्धबाबा में शनिवार को सगे भाईयों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का प्रकरण दर्ज कर देर शाम दोनों सगे भाइयोंं को गिरफ्तार कर लिया है।

रांझी थाना प्रभारी नीलेश कुमार दोहरे ने बताया कि नरेन्द्र सिंह उर्फ डब्बा 22 वर्ष निवासी पुरानी मोहनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टे्रक्टर चलाता है साहिल ठाकुर उसके मामा का बेटा है जो पुरानी मोहनिया में उसके घर के पास रहता है। शनिवार सुबह साहिल गाय के लिये निप्पल लेने झण्डा चौक गया था, साहिल के साथ अजय कोल भी गया था। दोपहर लगभग 12-30 बजे शुभम और सचिन कुशवाहा ने सिद्धबाबा के पास चाकू मार दिए। घायल साहित को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंंचे जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

 

 

शादी पार्टी में हुए विवाद के बाद से रखते थे रंजिश-

पुलिस ने आरोपी सचिन पटेल पिता राममिलन पटेल 19 वर्ष एंव शुभम पटेल पिता राममिलन पटेल 23 वर्ष दोनों निवासी मोहनिया रांझी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की गयी तो पाया गया कि आरोपियों का मृतक के भाई से पुराना विवाद था, एक माह पूर्व भी शादी पार्टी में मृतक के भाई से आरोपियों का वाद विवाद हुआ था। दोनों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुये दोनो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

 

आधा घंटे तक तड़पता रहा साहिल-

बताया जाता है कि चाकूबाजी के बाद हमलावर फरार हो गए थे गंभीर रूप से घायल साहिल करीब आधे घंटे तक मौके पर तड़पता रहा। किसी ने उसकी मदद के लिए आगे हाथ नहीं बढ़ाया। भीड़ तमाशाबीन बनी रही। सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची लेकिन जब तक साहिल की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि अगर साहिल को समय पर उपचार मिल जाता तो शायद आज वह जिंदा होता।

 

सौरभ-गौरव के नाम भी आए सामने-

परिजनों का आरोप है कि शुभम कुशवाहा, सचिन कुशवाहा के अलावा हत्या की वारदात में सौरभ और गौरव नामक युवक भी शामिल है। आरोपी क्षेत्र में अवैध शराब बेचते है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शुभम और सचिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जांच के बाद जो तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu