इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

व्यापारी से ऑनलाइन सट्टे में 58 करोड़ की ठगी : आरोपी के घर से 17 करोड़ कैश, 14 KG गोल्ड और 200 KG चांदी बरामद

महाराष्ट्र के गोंडिया में एक व्यापारी से ऑनलाइन सट्टे में 58 करोड़ की ठगी हो गई। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर छापा मारा तो वहां से 17 करोड़ कैश, 14 KG गोल्ड और 200 KG चांदी बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि अनंत जैन नाम के एक क्रिकेट बुकी ने एक ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म बनाया था। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ही उसने ठगी को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि छापे से एक दिन पहले ही वह दुबई भाग गया।

नागपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अनंत जैन ने बिजनेसमैन को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए मनाया। शुरुआत में बिजनेसमैन ने हवाला एजेंट के जरिए 8 लाख रुपए अनंत जैन को ट्रांसफर किए।

जैन ने बिजनेसमैन को ऑनलाइन गैंबलिंग अकांउट खोलने के लिए वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजी। बिजनेसमैन ने 8 लाख रुपए के साथ सट्टा खेलने की शुरुआत की। शुरुआत में बिजनेसमैन को फायदा हुआ लेकिन बाद में वह हारने लगा। कुल मिलाकर उसने सिर्फ 5 करोड़ रुपए कमाए, वहीं 58 करोड़ गंवा दिए। बिजनेसमैन को शक हुआ कि ज्यादातर मौकों पर वह हार ही रहा है तो उसने अपने पैसे वापस मांगे लेकिन जैन ने मना कर दिया। इसके बाद बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button