मध्यप्रदेश में मिलेंगी दो और बंदे भारत ट्रेन
आज भोपाल से जबलपुर ट्रायल के लिए पहुंची ट्रेन

जबलपुर यश भारत/
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल डिवीजन से वंदे भारत ट्रेन का जबलपुर तक ट्रायल हुआ उक्त ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुंचते ही लोगों में काफी उत्साह देखा गया उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के लिए एक बंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है जानकारी के अनुसार 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे रेलवे सूत्रों के अनुसार दूसरी ट्रेन भोपाल से जबलपुर के लिए चलेगी वही इसी दिन भोपाल से इंदौर के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी इस तरह से मध्य प्रदेश मैं दो और बंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है/
यह रहेगी टाइमिंग
रेलवे अधिकारियों की जानकारी के अनुसार 27 जून को वंदे भारत ट्रेन को सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर जबलपुर के लिए रवाना करेंगे यह ट्रेन दोपहर 2:00 जबलपुर पहुंचेगी जहां से 2:30 बजे रवाना होकर 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी/
4 घंटे 30 मिनट में पहुंचेगी भोपाल
जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन जबलपुर से 2:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होने के बाद 4 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा जो अन्य ट्रेनों से समय की बचत होगी/
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का ठहराव भोपाल से चलकर होशंगाबाद इटारसी पिपरिया एवं नरसिंहपुर के बाद सीधे जबलपुर रुकेगी हालांकि इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी में बदलाव हो सकता है/







