सी ए करिअर काउंसलिंग से सामान्य वर्ग के छात्रों का उन्नयन का प्रयास


जबलपुर सी ए ब्रांच द्वारा जब सी ए करिअर काउंसलिंग की रूप रेखा बनाई गई, तब ये बात विमर्श में थी की सभी स्कूल और कॉलेज में करना है, पर जब हमने गंभीरता से सोचा इसकी सबसे ज्यादा आवशयकता कहाँ है और पहली वरीयता किसे दी जाये तो जो नाम सामने आया वो नाम था “सरस्वती शिशु मंदिर ”
“सरस्वती शिशु मंदिर ” के स्कूलों में सामान्यत हिंदी माध्यम और सामान्य वर्ग वर्ग के बच्चे पड़ते है और उन्हें सबसे ज्यादा आवशयकता होती है की उन्हें भविष्य में क्या करना है, इसको धयान में रखते हुए “सरस्वती शिशु मंदिर ” उ. मा. विद्यालय, के 4 स्कूलों में सी ए करिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया, इसमें रांझी, अधारताल, पनागर, गंगा नगर के स्कूल में कक्षा 9वी से 12वी तक के बच्चों की करिअर काउंसिलिंग का आयोजन पुरे सप्ताह दिनांक 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक किया गया। इसमें लगभग 800 बच्चे शामिल हुए l सभी कार्यक्रम सरस्वती वंदना और सभी अतिथियों का श्रीफल से स्वागत के साथ किया गया। सीए राकेश खंडेलवाल द्वारा इसमें सी ए कोर्स की विस्तृत जानकारी दी गई और पी पी टी प्रस्तुति दी गई, जिसमे सीए कोर्स जुडी जानकारी दी की किस प्रकार इसमें आप प्रवेश कर सकते है, ये दुनिया का सबसे विश्वसनीय और पारितोषिक वाला व्यावसायिक कोर्स है और इसमें मिलने वाली छात्र वृत्ति इसकी लागत से अधिक होती है, बस आपको लगन और परिश्रम से पढ़ना है। सी ए बनने के बाद बच्चे किस किस क्षेत्र मे नौकरी प्राप्त कर सकते है, कौन कौन से नए कोर्स कर सकते है, देश विदेश मे क्या नए नए अवसर प्राप्त होंगे कि महत्ता के बारे मे जानकारी दी और बताया की इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत वही है की इसमें पढ़ाई के साथ साथ ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आता है l
सीए कमल वलेचा ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और बताया कि हिंदी माध्यम के विद्यार्थी के लिए सभी विद्या सामग्री आई सी ए आई की वेबसाइट पर मिल जायेगी, चूँकि निम्न और माध्यम वर्गीय छात्रों को कोई मार्गदर्शन देने वाला नहीं होता है और उनके माता पिता वृत्ति कमाने में समय निकाल देते है अतः उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए पढ़ाई का, ताकि उससे उनका और उनके समाज एवं देश का विकास हो, सीए के ट्रेनिंग प्राप्त किये हुए छात्रों की भी उद्द्योगों और व्यवसाय में नौकरी के लिए भारी आवशयकता है. उसके लिए आई सी ए आई एक सर्टिफिकेट देता है। स्कूल के संचालक मंडल ने आई सी ए आई की करियर काउंसलिंग टीम का धन्यवाद् दिया और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहने की आवश्यकता बताई । इस अवसर पर सी ए ब्रांच चेयरमैन सी ए कमल वलेचा ने सभी का अभिवादन किया और सभी शाला पदाधिकारियों को सम्म्मानित किया, प्रधानाचार्य ने भी सीए ब्रांच के सदस्यों का सम्मान किया और सभी को धन्यवाद् दिया।







