जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर नवागत एसपी टीके विद्यार्थी से विशेष चर्चा : जबलपुर में काम करने का मजा ही अलग है

जबलपुर यश भारत । जबलपुर में बढ़ रहे अपराधों को तत्काल रोकने सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे । विशेष रुप से नाइट पेट्रोलिंग को तत्काल बढ़ा दिया जाएगा और अपराधियों को अपराध करने से पहले ही दबोच लिया जाएगा। जबलपुर मेरा अपना शहर है और अपने शहर में काम करने का मजा ही कुछ और है। यश भारत से नवागत एसपी टी के विद्यार्थी ने खास चर्चा करते हुए यह बातें कहीं। श्री विद्यार्थी पूर्व में शहर में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं जिसके चलते वह शहर की रग रग से वाकिफ है।

जबलपुर के लोग बहुत अच्छे हैं

नवागत एसपी विद्यार्थी ने यश भारत से चर्चा के दौरान कहा की जबलपुर की जनता बहुत अच्छी है और अपने लोगों के बीच में काम करने का मजा ही अलग है। निश्चित रूप से यह बहुत अच्छा अनुभव होगा।

मध्य प्रदेश शासन गृह मंत्रालय ने शनि़वार शाम प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को भी शामिल किया गया। वहीं अब जबलपुर के नए पुलिस अधीक्षक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी टीके विद्यार्थी होंगे। उन्हें निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित करते हुए जबलपुर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जबकि जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है।

टीके विद्यार्थी रह चुके हैं जबलपुर के एडिशनल एसपी

जबलपुर के नए एसपी बनाए गए टीके विद्यार्थी पूर्व में जबलपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। जिन्हें जबलपुर के पुलिस विभाग और जिले का अनुभव भी है। पुलिस अधीक्षक बहुगुणा को 20 अप्रैल 2020 को जबलपुर एसपी बनाया गया था। अमित सिंह के तबादले के बाद कोरोना काल में जबलपुर की पुलिस व्यवस्था को उन्होंने बखूबी संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button