सदर में कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का फर्नीचर -कपड़े हुए खाक

जबलपुर। सदर बाजार में रोड ( अशोक मार्ग) स्थित रेडीमेड ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में रात 3 बजे के करीब लगी आग से लाखों रुपए के कपडे़ और दुकान का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग का पता तब चला जब दुकान के अंदर से आग की ऊंची-ऊंची लपटे बाहर निकलने लगीं। सूचना के बाद दमकल की गाड़िया तीन घंटे से अधिक समय तक आग पर काबू पाने में लगी रहीं।
सदर में रोड गली नंबर तीन के कार्नर पर स्थित कैंटाबेल के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। आग की लपटें दुकान के बाहर नजर आयी और कुछ ही देर में दुकान का बाहरी हिस्सा भी पूरी तरह ऊंची ऊंची लपटों के साथ जलने लगा।
सुबह 5 बजे बुझी आग सूचना पर दमकल कर्मियों के आने से पहले दुकान की दूसरी मंजिल में अंदर रखा लाखों रुपए का कपड़ा और साड़ियां और फर्नीचर जल कर राख हो जाने की बात कही जा रही है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों क मदद से आग बुझाई जा सकी। तबतक लाखों का कपड़ा व फर्नीचर जलकर राख हो गया।







