जबलपुरमध्य प्रदेश

गोहलपुर में युवक को चाकुओं से गोदकर रोड किनारे फेंका : राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती, घटना से क्षेत्र में सनसनी

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर के मनमोहन नगर में देर रात घर जा रहे एक युवक को बीच रास्ते रोककर, नकाबपोश बदमाशों ने जमकर मारपीट कर, पूरे शरीर में चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया और मरणासन्न स्थिति में रोड किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने जैसे ही युवक को खून से सना हुआ रोड किनारे कराहते हुए देखा तो आवक रह गए और तत्काल उखरी के एक निजी अस्पताल में युवक को भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि माढ़ोताल निवासी राहुल पिता भद्दी चौधरी मनमोहन नगर से अपने घर जा रहा था, तभी आपसी रंजिश को लेकर, नकाबपोश बदमाशों ने पहले तो युवक के साथ जमकर मारपीट की और फिर जब पीडि़त ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अब फरार आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button