
मुंबई के सांताक्रूज में हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला रोज अपने पति के खाने में धीमा जहर मिलाती थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पति कमलकांत को मार डाला। इतना ही नहीं उसने कमलकांत की बीमा पॉलिसियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की थी।
आरोपी की पहचान 46 साल की काजल सिंह और 45 साल के प्रेमी हितेश जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले काजल की सास की मौत इसी तरह हुई थी। उनमें भी बीमारी के वही लक्षण थे, जो उसके पति में पाए गए थे। पुलिस दोनों की हत्या के एंगल से जांच कर रही है।







