इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में पेंडिंग बिल भुगतान के लिए PWD इंजीनियर ने मांगे 1%, 25 हजार लेते पकड़ाया

भोपाल में लोकायुक्त ने PWD के कार्यपालन यंत्री को शनिवार को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। वह ठेकेदार से 67 लाख रुपए पेंडिंग बिल, सिक्योरिटी डिपाॅजिट का बिल रिलीज करने के लिए 1 % की रिश्वत मांगी थी। DSP सलिल शर्मा ने बताया कि कांट्रेक्टर महेंद्र पांडेय ने एसपी लोकायुक्त से शिकायत की, उसने खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में बाउंड्री वॉल व एप्रोच रोड बनाई थी। कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक द्वारा किए गए काम के पेंडिंग बिल व सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि करीब 67 लाख रिलीज करने के लिए 1 % के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शनिवार को कांट्रेक्टर जैसे ही नेहरू नगर चौराहे पर इंजीनियर को रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त ने दबोच लिया।

कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक ने पेंडिंग बिल व सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि करीब 67 लाख रिलीज करने के लिए 1 % के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। (गोल घेरे में कार्यपालन यंत्री)
कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक ने पेंडिंग बिल व सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि करीब 67 लाख रिलीज करने के लिए 1 % के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। (गोल घेरे में कार्यपालन यंत्री)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu