जबलपुरमध्य प्रदेश
हेलमेट है जरुरी : एसपी ने जरुरमंदों को बांटे हेलमेट, कहा- आवश्यक है यातायात के नियमों का पालन करना

जबलपुर, यशभारत। आज शनिवार को तीन पत्ती चौक में हेलमेट जागरुकता अभियान के तहत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जरुरतमंद वाहन चालकों को 200 हेलमेटों का वितरण किया। इस दौरान श्री बहुगुणा ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक है। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरुर लगाएं, ताकि अप्रिय स्थिति में सुरक्षित रह सकें। मौके में एएसपी गोपाल खांडेलकर, संजय अग्रवाल, शिवेश सिंह बघेल और प्रदीप शेंडे उपस्थित रहे।







