गर्लफ्रेंड को देखने पर युवक को चाकू से गोदा: मरणासन्न हालत में अस्पताल में किया भर्ती
- पीड़ित मोबाइल की टॉर्च से निहार रहा था आरोपी की गर्लफ्रेंड को ; 307 का मामला दर्ज

जबलपुर यश भारत |अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर के स्वागतम चौक में देर रात एक युवक को चाकू से गोद कर आरोपी युवक गर्लफ्रेंड सहित अपनी स्कूटी से फरार हो गया दरअसल पीड़ित युवक स्वागतम चौक में बैठा था तभी आरोपी स्कूटी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ निकल रहा था उसी दौरान युवक ने मोबाइल की टॉर्च जलाई तो आरोपी भड़क उठा और स्कूटी रोककर युवक से जमकर गाली-गलौज शुरू कर दी जब पीड़ित युवक ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से दनादन वार कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है|
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महाराजपुर स्वागतम चौक में देर रात दीपक केवट 23 साल निवासी जवाहर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्वागतम चौक में बैठकर मोबाइल चला रहा था उसी दौरान जयप्रकाश नगर में रहने वाला बंटी उर्फ मयंक तिवारी स्कूटी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ निकला तभी युवक की नजर स्कूटी पर पड़ी और उसने मोबाइल की टॉर्च दिखा दी इस बात से नाराज बंटी ने युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए घटना में युवक के पेट और हाथ पैर में गंभीर चोटें हैं जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है|






