गोरखपुर में छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला : आपसी रंजिश भुनाने जान लेना चाहते थे दोस्त, पीडि़त अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के सेठी नगर में एक छात्र पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। दरअसल आरोपियों की पुरानी रंजिश थी। जिसका बदला लेने ही आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल छात्र अस्पताल में है। वहीं प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।
जानकारी अनुसार अश्वनी बेन 26 वर्ष निवासी बेन मोहल्ला रामपुर ने पुलिस को बताया कि कॉलेज स्टूडेंट है। वह अपने दोस्त विवेक बेन के साथ सेठीनगर में खड़ा था । उसी समय मोहल्ले के अंकित बेन, रितिक बेन, शिवा बेन आये और पुरानी रंजिश पर गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो तीनों ने चाकू से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसका दोस्त विवेक बेन बीच बचाव करने लगा तो तीनों ने मारपीट कर विवेक को भी घायल कर दिया और धमकी देते हुये भाग गये।







